अध्याय 1: हिंदी भाषा परिचय
हिंदी विश्व की लगभग 3000 भाषाओं में से एक है। यह भारत की बहुसंख्यक लोगों की भाषा है। इसका प्रारंभ 1000 ई.पू. में हुआ। यह यूरोपीय (Indo-European) परिवार की भाषा है। इसकी आदि जननी संस्कृत है। इस भाषा का जन्म वैदिक संस्कृत से हुआ है।
हिंदी विश्व में चीनी एवं अंग्रेजी के बाद तीसरे नम्बर की सबसे बड़ी भाषा है। यह भारत की राजभाषा के रूप में सरकारी कामकाज की भाषा है तथा बहुसंख्यक लोगों की भाषा के रूप में भारत की राष्ट्रभाषा है।
हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा 1965 से है। 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान ने हिंदी को भी संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है।
हिंदी भाषा का क्रम
हिंदी को वैदिक संस्कृत से आधुनिक युग की भारतीय भाषाओं तक आने में निम्न चार चरणों से होकर गुजरना पड़ा—
1. वैदिक संस्कृत — 500 ई.पू. से 800 ई.पू. तक, जिसमें चार वेदों की रचना हुई।
2. लौकिक संस्कृत — 800 ई.पू. से, जिसमें रामायण, महाभारत आदि महाकाव्य लिखे गए।
3. पालि और प्राकृत — लौकिक संस्कृत का परिवर्तित रूप है। इसमें बौद्ध साहित्य भी लिखा गया।
4. अपभ्रंश — प्राकृत का परिवर्तित रूप। देश में उस समय गुजराती, मराठी, महाराष्ट्री आदि कई रूप प्रचलित थे।
नोट: इस विकास क्रम से स्पष्ट है कि द्रविड़ परिवार की तमिल, तेलुगु, मलयालम तथा कन्नड़ को छोड़कर भारत की सभी भाषाओं का विकास अपभ्रंश से हुआ।
मानक हिंदी
मानक हिंदी को परिनिष्ठित हिंदी या स्टैंडर्ड हिंदी भी कहा जाता है। इसका मूल आधार खड़ी बोली है।
वास्तव में मानक हिंदी उस हिंदी को कहते हैं जो हिंदी क्षेत्र के नगरों में बोली जाने वाली सामान्य भाषा है। इसी भाषा में हिंदी की पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं। यही मानक हिंदी उच्च शिक्षा का माध्यम है तथा यही रेडियो एवं दूरदर्शन के हिंदी कार्यक्रमों की भाषा है।
वस्तुतः मानक हिंदी को ही राजभाषा के रूप में संविधान ने स्वीकृति दी है।
जब हम यह कहते हैं कि हमें दक्षिण भारत में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना चाहिए, तब हिंदी से हमारा तात्पर्य मानक हिंदी से होता है, न कि अवधी, ब्रज, बघेली या मैथिली से।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
• हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।
• अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है।
• भारत में अंग्रेजी को राजभाषा का दर्जा नागालैंड एवं मिजोरम में दिया गया है।
• केंद्रीय अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा संस्थान हैदराबाद में है।
• प्रथम हिंदी सम्मेलन भारत में 1975 ई. में नागपुर में हुआ था।
• हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का विचार सर्वप्रथम बंगाल में उदित हुआ।
• हिंदी में आशुलिपि के जन्मदाता राधेलाल द्विवेदी हैं।
• हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य 'पद्मावत' है।
• संसार का सबसे बड़ा महाकाव्य 'महाभारत' है।
• विश्व का आदि महाकाव्य 'रामायण' को तथा आदिकवि वाल्मीकि को माना जाता है।
• भारत के प्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हैं।
• हिंदी विषय पर प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार (चिदंबरा हेतु) पाने वाले भारतीय सुमित्रानंदन पंत थे।
• आधुनिक युग की मीरा महादेवी वर्मा को कहा जाता है।
• हिंदी साहित्य में सुकुमार कवि के नाम से सुमित्रानंदन पंत जाने जाते हैं।
• आधुनिक युग का तुलसी मैथिलीशरण गुप्त को कहा जाता है।
• हिंदी की आदिकवयित्री मीराबाई को कहा जाता है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. हिंदी दिवस मनाया जाता है—
(A) 8 अक्टूबर को
(B) 8 मार्च को
(C) 14 दिसंबर को
(D) 14 सितंबर को
2. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?
(A) महादेवी वर्मा
(B) अरुंधती राय
(C) सरोजिनी नायडू
(D) निर्मला दत्ता
3. 'हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास' किसका लिखा है?
(A) डॉ. रामकुमार वर्मा
(B) डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
(C) डॉ. बच्चन सिंह
(D) डॉ. नामवर सिंह
4. 'रामबोला' बचपन में किसका नाम था?
(A) सूरदास
(B) तुलसीदास
(C) कबीरदास
(D) अग्रदास
5. तुलसीदास का जन्म कब हुआ था?
(A) 1520 में
(B) 1554 में
(C) 1680 में
(D) 1550 में
6. आदिकाल को 'वीरगाथाकाल' किसने कहा?
(A) पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) डॉ. रामविलास शर्मा
(C) पं. रामचंद्र शुक्ल
(D) पं. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
7. हिंदी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई है?
(A) मागधी अपभ्रंश
(B) शौरसेनी अपभ्रंश
(C) अर्धमागधी अपभ्रंश
(D) नागर अपभ्रंश
8. निम्नलिखित में कौन कवि 'राष्ट्रकवि' कहलाते हैं?
(A) हरिवंशराय बच्चन
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) रामधारी सिंह दिनकर
9. आधुनिक युग का तुलसी किसे कहा जाता है?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) विद्यापति
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) हरिवंशराय बच्चन
10. हिंदी साहित्य में किस कवि को 'कवियों का कवि' कहा गया है?
(A) अज्ञेय
(B) भवानी प्रसाद मिश्र
(C) रामेश्वर बहादुर सिंह
(D) हरिवंशराय बच्चन
11. महात्मा गांधी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किस संस्था की स्थापना की थी?
(A) गुजरात हिंदी विद्यापीठ
(B) हिंदुस्तानी प्रचार सभा
(C) हिंदी साहित्य सम्मेलन
(D) राष्ट्रभाषा प्रचार समिति
12. मानक हिंदी से क्या तात्पर्य है?
(A) आदर्श के रूप में हिंदी का स्वीकृत रूप
(B) केवल लिखने-पढ़ने की हिंदी
(C) साधारण बोलचाल की हिंदी
(D) मध्यकालीन साहित्यिक पुस्तकों की हिंदी
13. आठवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन (World Hindi Conference, 2007 ई.) का आयोजन स्थल है?
(A) नई दिल्ली (भारत)
(B) न्यूयॉर्क (अमेरिका)
(C) पोर्ट लुई (मॉरीशस)
(D) लंदन (यूके)
14. हिंदी कविता को छंदों की परिधि से मुक्त कराने वाले थे?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) महादेवी वर्मा
(D) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
15. कबीरदास की भाषा थी?
(A) खड़ी बोली
(B) सधुक्कड़ी
(C) कन्नौजी
(D) ब्रज
16. तुलसीदास कृत 'रामचरितमानस' में कितने कांड हैं?
(A) आठ
(B) सात
(C) पाँच
(D) नौ
17. 'दक्षिणी भारत हिंदी प्रचार सभा' का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) हैदराबाद
(B) बंगलौर
(C) चेन्नई
(D) मैसूर
18. विश्व की भाषाओं को कितने परिवारों में बाँटा गया है?
(A) 12
(B) 14
(C) 16
(D) 10
19. भाषा का संबंध संविधान की किस अनुसूची से है?
(A) 10वीं
(B) 11वीं
(C) 8वीं
(D) 9वीं
20. संसार का सबसे बड़ा महाकाव्य है?
(A) रामायण
(B) महाभारत
(C) गीतांजलि
(D) कोई नहीं
21. संसार की भाषाओं में हिंदी का कौन-सा स्थान है?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा
22. हिंदी किस परिवार की भाषा है?
(A) सामी
(B) भारोपीय
(C) तूरानी
(D) पापुई
23. हिंदी का प्राचीनतम रूप मिलता है—
(A) ऋग्वेद में
(B) सामवेद में
(C) यजुर्वेद में
(D) अथर्ववेद में
24. 'हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग' की रचना कब हुई थी?
(A) 1910 ई.
(B) 1915 ई.
(C) 1920 ई.
(D) 1925 ई.
25. हिंदी का पहला समाचार पत्र है?
(A) बगदूत
(B) उदंत मार्तंड
(C) लोकमित्र
(D) प्रजाहितैषी
26. निम्नलिखित में से 'कृत्रिम हिंदी' किसे कहा गया है?
(A) रेख्ता
(B) हिंदवी
(C) बाँगरू
(D) दरद
27. निम्नलिखित भाषाओं में से 'हिंदी की ही एक शैली' किसे कहा जाता है?
(A) अरबी को
(B) फारसी को
(C) तुर्की
(D) उर्दू को
28. संस्कृत भाषा का प्राचीनतम रूप कहाँ दृष्टव्य होता है?
(A) ऋग्वेद
(B) उपनिषद्
(C) रामायण
(D) महाभारत
29. भारतवर्ष में हिंदी को आप किस वर्ग में रखेंगे?
(A) राजभाषा
(B) राष्ट्रभाषा
(C) विभाषा
(D) तकनीकी भाषा
30. संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित भारतीय भाषाओं की संख्या है—
(A) 14
(B) 16
(C) 17
(D) 22
31. 'देवभाषा' कौन-सी भाषा है?
(A) हिंदी
(B) पाली
(C) संस्कृत
(D) खड़ी भाषा
32. 'हिंदी' भाषा का जन्म हुआ है—
(A) लौकिक संस्कृत से
(B) पाली प्राकृत से
(C) मागधी अपभ्रंश से
(D) वैदिक संस्कृत से
33. 'हिंदी' कौन-सी भाषा का शब्द है?
(A) संस्कृत
(B) फारसी
(C) उर्दू
(D) प्राकृत
34. पंजाबी भाषा का जन्म किस अपभ्रंश से हुआ है?
(A) पैशाची
(B) शौरसेनी
(C) अर्धमागधी
(D) ब्राचड़
35. 'रामचरितमानस' की भाषा है?
(A) ब्रज
(B) अवधी
(C) ब्रज
(D) मैथिली
36. जायसी का 'पद्मावत' किस भाषा में है?
(A) हिंदी
(B) संस्कृत
(C) ब्रज
(D) अवधी
37. बघेली किसकी बोली है?
(A) पहाड़ी
(B) राजस्थानी
(C) पूर्वी हिंदी
(D) पश्चिमी हिंदी
38. विभाषा किसे कहते हैं?
(A) खड़ी बोली हिंदी को
(B) हिंदी-क्षेत्र की प्रमुख बोलियों को
(C) हिंदी-क्षेत्र की शेष बोलियों को
(D) इनमें से सभी
39. खड़ी बोली का प्रयोग सबसे पहले किस पुस्तक में हुआ?
(A) भक्तिसागर
(B) सुखसागर
(C) काव्यसागर
(D) प्रेमसागर
40. किस तिथि को हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया?
(A) 15 अगस्त, 1947
(B) 26 जनवरी, 1950
(C) 14 सितंबर, 1949
(D) 14 सितंबर, 1950
41. भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ?
(A) पंजाब
(B) जम्मू-कश्मीर
(C) राजस्थान
(D) आंध्र प्रदेश
42. भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों की पुनः संरचना की गई थी?
(A) 1952 ई. में
(B) 1953 ई. में
(C) 1954 ई. में
(D) 1956 ई. में
43. तुलसी कृत 'विनय पत्रिका' की भाषा है?
(A) अवधी
(B) ब्रज
(C) कन्नौजी
(D) कौरवी
44. संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव किसने रखा?
(A) गोपाल स्वामी आयंगर
(B) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(C) डॉ. भीमराव अंबेडकर
(D) पं. जवाहरलाल नेहरू
45. नागरी प्रचारिणी सभा का स्थापना वर्ष है?
(A) 1893
(B) 1857
(C) 1902
(D) 1917
46. संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी?
(A) अनुच्छेद-343
(B) अनुच्छेद-344
(C) अनुच्छेद-345
(D) अनुच्छेद-346
47. वर्ष 1955 में गठित प्रथम राजभाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
(A) बी. जी. खेर
(B) सुनीति कुमार चटर्जी
(C) जी. बी. पंत
(D) पी. सुब्बारायण
48. 10वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन (2015) कहाँ आयोजित किया गया?
(A) भोपाल (भारत)
(B) लंदन (यूके)
(C) नागपुर (भारत)
(D) न्यूयॉर्क (अमेरिका)
49. भारतवर्ष के लिए हिंदी भाषा का नाम सबसे पहले किसने सुझाया?
(A) राजा राममोहन राय
(B) महात्मा गांधी
(C) रवींद्रनाथ टैगोर
(D) मदन मोहन मालवीय
50. काशीनागरी प्रचारिणी सभा के संस्थापकों में कौन नहीं है?
(A) बाबू श्यामसुंदर दास
(B) शिवकुमार सिंह
(C) रामनारायण मिश्र
(D) रामचंद्र शुक्ल
51. 10वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया?
(A) नागपुर
(B) भोपाल
(C) नई दिल्ली
(D) जयपुर
52. हिंदी साहित्य को कितने काल-खंडों में विभक्त किया गया है?
(A) दो
(B) चार
(C) पाँच
(D) तीन
53. हिंदी के अतिरिक्त कौन-सी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है?
(A) सिंधी
(B) पंजाबी
(C) बांग्ला
(D) नेपाली
54. हिंदी भाषा राज्य के अंतर्गत कौन-सा राज्य नहीं है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) झारखंड
(D) महाराष्ट्र
55. 'विश्व हिंदी दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है?
(A) 10 दिसंबर
(B) 10 जनवरी
(C) 14 सितंबर
(D) 14 नवंबर
56. 12वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन 2023 में कहाँ आयोजित किया गया?
(A) फिजी
(B) मॉरीशस
(C) भारत
(D) दक्षिण अफ्रीका
57. 11वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन (2018) कहाँ आयोजित किया गया?
(A) पारामारिबो (सूरीनाम)
(B) पोर्ट लुईस (मॉरीशस)
(C) नागपुर (भारत)
(D) जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
उत्तरमाला
1. (D)
2. (A)
3. (A)
4. (B)
5. (B)
6. (C)
7. (B)
8. (C)
9. (C)
10. (D)
11. (D)
12. (A)
13. (B)
14. (D)
15. (B)
16. (B)
17. (C)
18. (A)
19. (C)
20. (B)
21. (C)
22. (B)
23. (A)
24. (A)
25. (B)
26. (A)
27. (D)
28. (A)
29. (B)
30. (D)
31. (C)
32. (B)
33. (B)
34. (A)
35. (D)
36. (D)
37. (C)
38. (B)
39. (D)
40. (C)
41. (D)
42. (D)
43. (B)
44. (A)
45. (A)
46. (A)
47. (A)
48. (A)
49. (D)
50. (D)
51. (C)
52. (B)
53. (D)
54. (D)
55. (B)
56. (A)
57. (B)