सामान्य हिंदी: हिंदी भाषा परिचय एवं महत्वपूर्ण प्रश्न | Chapter 2

 

सामान्य हिंदी: हिंदी भाषा परिचय एवं महत्वपूर्ण प्रश्न | Chapter 2

अध्याय 2: संज्ञा और उसके भेद

संज्ञा की परिभाषा

किसी व्यक्ति, प्राणी, वस्तु, पदार्थ, स्थान, भाव अथवा दशा के नाम को संज्ञा कहते हैं। अर्थात् संज्ञा किसी नाम को कहते हैं, किन्तु रंगों के नाम को छोड़कर।

उदाहरण:

राम पटना जा रहा है।

गाय एक चौपाया जानवर है।

बुढ़ापा दुःखदायी होता है।

सभी के साथ प्रेम करो।

इन वाक्यों में राम व्यक्ति का नाम है। गाय पशुओं की एक जाति विशेष का नाम है। बुढ़ापा एक दशा विशेष का नाम है। प्रेम एक भाव विशेष का नाम है। अतः राम, गाय, बुढ़ापा, प्रेम आदि संज्ञा शब्द हैं।

संज्ञा के भेद

संज्ञा के पाँच भेद हैं

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. समूहवाचक संज्ञा
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा
  5. भाववाचक संज्ञा

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी खास व्यक्ति, खास वस्तु, खास स्थान या खास भाव का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: राम, कुर्सी, पटना आदि।

2. जातिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी जाति के सभी व्यक्तियों, वस्तुओं या स्थानों का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: गाय, लड़का, लड़की, कुत्ता, पशु, फूल आदि।

3. समूहवाचक संज्ञा

जिस शब्द से समूह या झुंड का बोध होता है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: सेना, भीड़, वर्ग, सभा, गुच्छा आदि।

4. द्रव्यवाचक संज्ञा

जिन वस्तुओं को नापा-तौला जा सके, ऐसी वस्तुओं के नामों को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: पानी, दूध, घी, तेल, सोना, चाँदी, चावल आदि।

5. भाववाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण, दोष, दशा आदि का पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: बुढ़ापा, ईमानदारी, चतुराई, प्रेम, मिठास, सुंदरता आदि।

भाववाचक संज्ञा बनाना

विभिन्न प्रकार के शब्दों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाई जाती हैं। नीचे प्रमुख उदाहरण दिए गए हैं—

जातिवाचक संज्ञा से

मूल शब्द भाववाचक संज्ञा
दानवदानवता
भ्राताभ्रातृत्व
मनुष्यमनुष्यता
मातामातृत्व
गुरुगुरुत्व, गुरुता
प्रतिनिधिप्रतिनिधित्व
मित्रमैत्री
राष्ट्रराष्ट्रीयता
नरनरता
मानवमानवता
बच्चाबचपन
पितापितृत्व
लड़कालड़कपन
साधुसाधुता
बूढ़ाबुढ़ापा
दूतदौत्य
नारीनारीत्व
पंडितपांडित्य

सर्वनाम से

मूल शब्द भाववाचक संज्ञा
स्वस्वत्व
सर्वसर्वस्व
अपनाअपनत्व, अपनापन
अहंअहंकार
निजनिजत्व, निजता
ममममता, ममत्व

विशेषण से

मूल शब्द भाववाचक संज्ञा
धीराधीरता
धैर्यधैर्य
शूरशूरता, शौर्य
समसमता, समानता
वीरवीरत्व
मीठामिठास
नीलानीलापन
गोरागोरापन, गोराई
लघुलघुत्व, लघुता
निर्धननिर्धनता
सभ्यसभ्यता
असभ्यअसभ्यता
साहित्यिकसाहित्य
प्रयुक्तप्रयोग
एकएकता
दुष्टदुष्टता
अंधअंधकार
महानमहानता
सुखदसुखदायी
संपन्नसंपन्नता
विपन्नविपन्नता

क्रिया से

क्रिया भाववाचक संज्ञा
खेलनाखेल
पढ़नापढ़ाई
लिखनालिखावट
बचानाबचाव
बनानाबनावट
सजनासजावट
पढ़नापढ़ाई
मिलनामिलान, मिलावट
चलनाचलन
बुझनाबुझाव
लूटनालूट
बहनाबहाव
उतरनाउतार
दौड़नादौड़
पुकारनापुकार
चीखनाचीख
घबरानाघबराहट
उड़नाउड़ान

अव्यय से

मूल शब्द भाववाचक संज्ञा
निकटनिकटता
वाह-वाहवाहवाही
समक्षसमीपता
दूरदूरी
धिक्धिक्कार
मनमनाही

विविध उदाहरण

मूल शब्द भाववाचक संज्ञा
आरामदायकआराम
लाभप्रदलाभ
संतोषप्रदसंतोष
प्रशंसनीयप्रशंसा
शक्तिमानशक्ति
बलशालीबल

व्यक्तिवाचक संज्ञा से

मूल शब्द भाववाचक संज्ञा
रावणरावणत्व
हिटलरहिटलरशाही
रामरामत्व
भारतभारतीय

हमेशा याद रखें

जब कभी द्रव्यवाचक संज्ञा शब्द बहुवचन के रूप में द्रव्य के प्रकारों का बोध कराता है, तब वह जातिवाचक संज्ञा बन जाता है।

उदाहरण: यह फर्नीचर कई प्रकार की लकड़ियों से बना है।

जब समूहवाचक संज्ञा बहुत से समूह की इकाइयों को प्रकट करता है, तब बहुवचन में प्रयुक्त होता है।

उदाहरण: दोनों सेनाएँ आपस में जमकर लड़ीं।

जब कभी भाववाचक संज्ञा शब्द बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं, तब वे जातिवाचक संज्ञा बन जाते हैं।

उदाहरण: बुराइयों से बचकर रहो।

कुछ भाववाचक शब्द मूल शब्द हैं, जैसे— प्रेम, घृणा, क्रोध आदि।

अधिकांश भाववाचक शब्द यौगिक होते हैं, जैसे— लड़का-लड़कपन, गरीब-गरीबी।

भाववाचक संज्ञा बनाने का महत्वपूर्ण नियम

भाववाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम, अव्यय और क्रिया शब्दों के अंत में विभिन्न प्रत्यय लगाकर बनाई जाती हैं।

जैसे— मित्र + ता = मित्रता, अपना + पन = अपनापन, लंबा + ई = लंबाई आदि।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. 'कुंज' में संज्ञा शब्द का भेद बताएँ—

(A) जातिवाचक

(B) समूहवाचक

(C) भाववाचक

(D) इनमें से कोई नहीं

2. 'कोयला' में संज्ञा शब्द का भेद बताएँ—

(A) व्यक्तिवाचक

(B) समूहवाचक

(C) भाववाचक

(D) जातिवाचक

3. 'सोना-चाँदी' में संज्ञा शब्द का भेद बताएँ—

(A) समूहवाचक

(B) जातिवाचक

(C) द्रव्यवाचक

(D) इनमें से कोई नहीं

4. 'सुंदरता' में संज्ञा शब्द का भेद बताएँ—

(A) व्यक्तिवाचक

(B) समूहवाचक

(C) जातिवाचक

(D) भाववाचक

5. निम्नलिखित में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा है?

(A) शिक्षक

(B) विद्यार्थी

(C) मंत्री

(D) महेंद्र

6. बचपन, शैशव, मित्रता, अहंकार, स्वत्व, देवत्व—ये शब्द कौन-सी संज्ञा हैं?

(A) भाववाचक संज्ञा

(B) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(C) समूहवाचक संज्ञा

(D) जातिवाचक संज्ञा

7. जिस संज्ञा से किसी वस्तु के धर्म, गुण, अवस्था का ज्ञान हो, उसे कौन-सी संज्ञा कहते हैं?

(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(B) भाववाचक संज्ञा

(C) जातिवाचक संज्ञा

(D) कोई नहीं

8. निम्न में से कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?

(A) लंबाई

(B) बहन

(C) दया

(D) शत्रुता

9. किसी व्यक्ति या वस्तु के नाम का बोध कराने वाले शब्द कहलाते हैं—

(A) नामवाची

(B) संज्ञा

(C) नामधारी

(D) विशेष

10. जातिवाचक संज्ञा से किसका बोध नहीं होता है?

(A) पद का

(B) पक्षी के नाम का

(C) पशु के नाम का

(D) आदमी की जाति का

11. निम्नलिखित में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?

(A) रामायण

(B) पटना

(C) औरत

(D) गंगा

12. निम्नलिखित में कौन द्रव्यवाचक संज्ञा नहीं है?

(A) लोहा

(B) घड़ी

(C) तेल

(D) दूध

13. 'यह घोड़ा अच्छा है' वाक्य में 'यह' क्या है?

(A) संज्ञा

(B) सर्वनाम

(C) विशेषण

(D) सार्वनामिक विशेषण

14. कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है?

(A) मिठाई

(B) चतुराई

(C) लड़ाई

(D) उतराई

15. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है?

(A) गाय

(B) पहाड़

(C) यमुना

(D) आम

16. निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा कौन-सी है?

(A) शत्रुता

(B) वीर

(C) मनुष्य

(D) गुरु

17. इनमें व्यक्तिवाचक संज्ञा कौन-सी है?

(A) मांडवी

(B) घरेलू

(C) भला

(D) स्वतंत्र

18. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा के अंतर्गत रखा जा सकता है?

(A) मोहन

(B) नदी

(C) हरियाली

(D) अयोध्या

19. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत रखा जा सकता है?

(A) राम

(B) यह

(C) हम

(D) कोई

20. 'बुढ़ापा भी एक प्रकार का अभिशाप है'—वाक्य में 'बुढ़ापा' कौन-सी संज्ञा है?

(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(B) भाववाचक संज्ञा

(C) जातिवाचक संज्ञा

(D) इनमें से कोई नहीं

21. अमीरी, गरीबी, जवानी, बुढ़ापा आदि शब्द किस संज्ञा के अंतर्गत हैं?

(A) भाववाचक

(B) जातिवाचक

(C) समूहवाचक

(D) व्यक्तिवाचक

22. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द संज्ञा है?

(A) क्रोधी

(B) क्रोधित

(C) क्रोध

(D) क्रुद्ध

23. संज्ञा की रूपरचना के आधार हैं—

(A) सर्वनाम, विशेषण और क्रिया

(B) लिंग, वचन और कारक

(C) उपसर्ग, प्रत्यय और संधि

(D) संधि, समास और प्रत्यय

24. 'धिक्कार' शब्द संज्ञा के किस भेद के अंतर्गत है?

(A) जातिवाचक

(B) भाववाचक

(C) व्यक्तिवाचक

(D) द्रव्यवाचक

25. निम्नलिखित में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?

(A) पानीपत का प्रथम युद्ध

(B) डकैती

(C) मंगलवार

(D) स्वतंत्रता-दिवस

उत्तरमाला

1. (B)   2. (D)   3. (C)   4. (D)   5. (D)
6. (A)   7. (B)   8. (B)   9. (B)   10. (D)
11. (A)   12. (B)   13. (D)   14. (A)   15. (C)
16. (A)   17. (A)   18. (C)   19. (C)   20. (B)
21. (A)   22. (C)   23. (B)   24. (B)   25. (B)
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.